मंगलवार, 12 अगस्त 2014

संध्या आरती के बाद होने वाला कीर्तन-1

दोहा 

पराभक्ति रति वर्द्धनी, स्याम सब सुख दैनि। रसिक मुकुटमनि राधिके, जै नव नीरज नैन।। 

स्तोत्र

जयति जय राधा रसिकमनि मुकुट मन-हरनी त्रिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 1 ।। 
जयति गोरी नव किसोरी सकल सुख सीमा श्रिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 2 ।। 
जयति रति रस वर्द्धनी अति अद्भुता सदया हिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 3 ।। 
जयति आनंद कंदनी जगबंदनी बर बदनिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 4 ।।  
जयति स्यामा अमित नामा वेद बिधि निर्वाचिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 5 ।। 
जयति रास-बिलासिनी कल कला कोटि प्रकाशिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 6 ।।
जयति बिबिध बिहार कवनी रसिक रवनी सुभ धिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 7 ।। जयति चंचल चारु लोचनि दिव्य दुकुला भरनिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 8 ।।
जयति प्रेमा प्रेम सीमा कोकिला कल बैनिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 9 ।।
जयति कंचन दिव्य अंगी नवल नीरज नैनिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 10 ।। 
जयति बल्लभ बल्लभा आनंद कलभा तरुनिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 11 ।।
जयति नागरि गुन उजागरि प्रान धन मन हरनिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 12 ।।
जयति नौतन नित्य लीला नित्य धाम निवासिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 13 ।।
जयति गुण माधूर्य भूपा सिद्धि रूपा शक्तिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 14 ।।ॉ
जयति सुद्ध स्वभाव सीला स्यामला सुकुमारिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 15 ।।
जयति जस जग प्रचुर परिकर हरिप्रिया जीवनि जिये। पराभक्ति प्रदायिनी करि कृपा करुणानिधि प्रिये।। 16 ।


सोमवार, 14 अप्रैल 2014

गोस्वामी तुलसीदासजी कृत महाकाव्य श्रीरामचरितमानस उत्तरकाण्ड में काकभुशुण्डि से गरुड़जी का रामकथा सुनना

कागभुसुंडि से गरुड़ जी का रामकथा सुनना

दोहा : * नाथ कृतारथ भयउँ मैं तव दरसन खगराज।
आयसु देहु सो करौं अब प्रभु आयहु केहि काज॥63 क॥
* सदा कृतारथ रूप तुम्ह कह मृदु बचन खगेस।॥
जेहि कै अस्तुति सादर निज मुख कीन्ह महेस॥63 ख॥ 

चौपाई : * सुनहु तात जेहि कारन आयउँ। सो सब भयउ दरस तव पायउँ॥
देखि परम पावन तव आश्रम। गयउ मोह संसय नाना भ्रम॥1॥ 
* अब श्रीराम कथा अति पावनि। सदा सुखद दुख पुंज नसावनि॥ 
सादर तात सुनावहु मोही। बार बार बिनवउँ प्रभु तोही॥2॥ 
* सुनत गरुड़ कै गिरा बिनीता। सरल सुप्रेम सुखद सुपुनीता॥ 
भयउ तास मन परम उछाहा। लाग कहै रघुपति गुन गाहा॥3॥ 
* प्रथमहिं अति अनुराग भवानी। रामचरित सर कहेसि बखानी॥ 
पुनि नारद कर मोह अपारा। कहेसि बहुरि रावन अवतारा॥4॥ 
* प्रभु अवतार कथा पुनि गाई। तब सिसु चरित कहेसि मन लाई॥5॥ 

दोहा : * बालचरित कहि बिबिधि बिधि मन महँ परम उछाह। 
रिषि आगवन कहेसि पुनि श्रीरघुबीर बिबाह॥64॥ 

चौपाई : * बहुरि राम अभिषेक प्रसंगा। पुनि नृप बचन राज रस भंगा 
पुरबासिन्ह कर बिरह बिषादा। कहेसि राम लछिमन संबादा॥1॥ 
* बिपिन गवन केवट अनुरागा। सुरसरि उतरि निवास प्रयागा॥ 
बालमीक प्रभु मिलन बखाना। चित्रकूट जिमि बसे भगवाना॥2॥ 
* सचिवागवन नगर नृप मरना। भरतागवन प्रेम बहु बरना॥ 
करि नृप क्रिया संग पुरबासी। भरत गए जहाँ प्रभु सुख रासी॥3॥ 
* पुनि रघुपति बहु बिधि समुझाए। लै पादुका अवधपुर आए॥ 
भरत रहनि सुरपति सुत करनी। प्रभु अरु अत्रि भेंट पुनि बरनी॥4॥ 

दोहा : * कहि बिराध बध जेहि बिधि देह तजी सरभंग। 
बरनि सुतीछन प्रीति पुनि प्रभ अगस्ति सतसंग॥65॥ 

चौपाई : * कहि दंडक बन पावनताई। गीध मइत्री पुनि तेहिं गाई॥ 
पुनि प्रभु पंचबटीं कृत बासा। भंजी सकल मुनिन्ह की त्रासा॥1॥ 
* पुनि लछिमन उपदेस अनूपा। सूपनखा जिमि कीन्हि कुरूपा॥ 
खर दूषन बध बहुरि बखाना। जिमि सब मरमु दसानन जाना॥2॥ 
* दसकंधर मारीच बतकही। जेहि बिधि भई सो सब तेहिं कही॥ 
पुनि माया सीता कर हरना। श्रीरघुबीर बिरह कछु बरना॥3॥ 
* पुनि प्रभु गीध क्रिया जिमि कीन्हीं। बधि कबंध सबरिहि गति दीन्ही 
बहुरि बिरह बरनत रघुबीरा। जेहि बिधि गए सरोबर तीरा॥4॥ 

दोहा : * प्रभु नारद संबाद कहि मारुति मिलन प्रसंग। 
पुनि सुग्रीव मिताई बालि प्रान कर भंग॥66 क॥ 
* कपिहि तिलक करि प्रभु कृत सैल प्रबरषन बास। 
बरनन बर्षा सरद अरु राम रोष कपि त्रास॥66 ख॥ 

चौपाई : * जेहि बिधि कपिपति कीस पठाए। सीता खोज सकल दिदि धाए॥
बिबर प्रबेस कीन्ह जेहि भाँति। कपिन्ह बहोरि मिला संपाती॥1॥ 
* सुनि सब कथा समीरकुमारा। नाघत भयउ पयोधि अपारा॥ 
लंकाँ कपि प्रबेस जिमि कीन्हा। पुनि सीतहि धीरजु जिमि दीन्हा॥2॥ 
* बन उजारि रावनहि प्रबोधी। पुर दहि नाघेउ बहुरि पयोधी॥ 
आए कपि सब जहँ रघुराई। बैदेही की कुसल सुनाई॥3॥ 
* सेन समेति जथा रघुबीरा। उतरे जाइ बारिनिधि तीरा॥ 
मिला बिभीषन जेहि बिधि आई। सागर निग्रह कथा सुनाई॥4॥ 

दोहा : * सेतु बाँधि कपि सेन जिमि उतरी सागर पार।
गयउ बसीठी बीरबर जेहि बिधि बालिकुमार॥67 क॥
* निसिचर कीस लराई बरनिसि बिबिध प्रकार।
कुंभकरन घननाद कर बल पौरुष संघार॥67 ख॥ 


चौपाई : * निसिचर निकर मरन बिधि नाना। रघुपति रावन समर बखाना॥ 
रावन बध मंदोदरि सोका। राज बिभीषन देव असोका॥1॥ 
* सीता रघुपति मिलन बहोरी। सुरन्ह कीन्हि अस्तुति कर जोरी॥ 
पुनि पुष्पक चढ़ि कपिन्ह समेता। अवध चले प्रभु कृपा निकेता॥2॥ 
* जेहि बिधि राम नगर निज आए। बायस बिसद चरित सब गाए॥ 
कहेसि बहोरि राम अभिषेका। पुर बरनत नृपनीति अनेका॥3॥ 
* कथा समस्त भुसुंड बखानी। जो मैं तुम्ह सन कही भवानी॥ 
सुनि सब राम कथा खगनाहा। कहत बचन मन परम उछाहा॥4॥ 


सोरठा : * गयउ मोर संदेह सुनेउँ सकल रघुपति चरित। 
भयउ राम पद नेह तव प्रसाद बायस तिलक॥68 क॥


बुधवार, 23 नवंबर 2011

जयंती के दिन समाज गायन के कुछ दृश्य

निम्बार्क जयंती के दिन मंदिर में निम्बार्काचार्य के विग्रह का पंचामृत से अभिषेक होता है। गोधूली बेला में अभिषेक होने का रिवाज़ है। परम्परानुसार दूध, दही, घृत, शहद व शर्करा से वैसे ही अभिषेक होता है जैसे जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण का। अभिषेक के बाद आरती होती है। फिर आचार्य प्रभु अगले पांच दिन यहीं विराजमान रहते है। छठी के दिन ही वे अपने मूल स्थान पर विराजते है। मंदिर में उनका मूल स्थान ठाकुरजी के बायीं ओर है।

अभिषेक की एक बड़ी बात ये है कि कई निम्बार्की पंचामृत ग्रहण करने तक निर्जला व्रत रखते है। बाबूजी रात में पंचामृत लेने के बाद ही कुछ भोजन करते है। अन्य लोग भी फलाहार करते है।

























सोमवार, 21 नवंबर 2011

निम्बार्क जयंती की कुछ छवियाँ



पूर्णिमा यानी निम्बार्क जयंती को समाज गायन के दौरान कुछ दृश्य

मंगलवार, 12 जुलाई 2011

उत्सव के कुछ दुर्लभ चित्र




यह दृश्य १९८२ में कार्तिक पूर्णिमा का है। हारमोनियम पर है मुखिया श्री रूपकिशोर दास जी। सारंगी पर श्री राम गोपाल दास जी।




















यह फोटो १९८२ की है। इस साल उत्सव में निम्बार्काचार्य श्री श्रीजी महाराज आये। उनके साथ मेरी दादी यानी तब सेवायत 'श्याम प्यारी' बैठी है।













यह दृश्य भी १९८२ का है। इस साल तक रास के स्वरूपों का डोला भी लोग कन्धों पर लेकर जाते थे। इस साल के बाद ये तरीका बंद हो गया लेकिन डोला बिलकुल वैसा ही तैयार होता है। रौशनी के लिए मशालों का इस्तेमाल होता था, बाद में पेट्रोमेक्स आया। अब डोला सामान रिक्शा पर जाता है और रोशनी के लिए जेनरेटर से बिजली की झाड़ का इस्तेमाल होता है।